CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कम कीमत में कार पाने के लालच में युवक हुआ 14 लाख की ठगी का शिकार, महिला सहित तीन ठगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

कम कीमत में कार पाने के लालच में युवक हुआ 14 लाख की ठगी का शिकार, महिला सहित तीन ठगों के खिलाफ जुर्म दर्ज
Share

भिलाई। भिलाई का युवक कम कीमत में कार पाने के लालच में दिल्ली के ठगों से 14 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया कल देर शाम कोई रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा दिल्ली के एक महिला ठग सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 
सुपेला पुलिस ने बताया कि आवेदक मोनिष लोही पिता स्व0 शंकर लोही उम्र 22 साल  सेक्टर 2 सडक 19 मकान नं 18/ए में रहता है। करीब 3 वर्ष पूर्व 20 दिसंबर 2018 को 24 शपिंग हब के स्वामी हितेश कुमार के कर्मचारी धनराज सिंह के द्वारा फोन पर बताया कि हमारे कंपनी से कार खरीदी करने के लिए ऑफर का हवाला दिया गया।  बताया कि प्रमोशनल इवेंट चल रहे हैं आप टाटा कंपनी की कार नेक्सन जीत सकते हैं । कार जीतने का सब्जबाग दिखाया, प्रभावित व प्रलोभित किया। तब मनीष उनकी बातों से प्रभावित हो गया और कार जीतने के लालच ने उसे कंपनी के कर्मचारी द्वारा बताए अनुसार बैंक खाते में प्रथम किश्त एचडीएफसी बैंक चौहान स्टेट सुपेला के बैंक खाते  में करीब 80,000 रूपये अस्सी हजार रुपए का पेमेंट किया था। दिल्ली की कंपनी के दबाव में आकर मनीष ने धनराज सिंह के बताए अनुसार  धीरे-धीरे करके 14 लाख रुपए वर्ष 2018 एवं वर्ष 2019 में कंपनी के दबाव में आकर कई किस्तों में बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया । उसके बाद धनराज सिंह नामक व्यक्ति नए फोन के माध्यम से मनीष से संपर्क किया।  फोन नंबर 89795 70987 से काल आया कि आप टाटा नेकसन कार जीत चुके हो उसका आरटीओ इंश्योरेंस की रकम 1 लाख 20 बीस हजार रुपए कंपनी ने भुगतान करने के लिए कहा। जिस पर मनीष ने आरटीओ इंश्योरेंस की रकम उनके कहे अनुसार 1 लाख 20 बीस हजार रुपए कंपनी को ऑनलाइन ट्रांसफर किया । उसके बाद टाटा नेक्सन कार की डिलीवरी मनीष को आज तक अप्राप्त है। मनीष ने फोन द्वारा धनराज सिंह से जानकारी कार्य के संबंध में लेने का प्रयास किया गया तब धनराज सिंह ने बताया कि कंपनी का मालिक हितेश कुमार अभी जेल में बंद है । उनकी अनुपस्थिति में हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। आप कोर्ट से एनओसी लेकर आईये तब आपकी संपूर्ण रकम 14 लाख रुपए वापस कर देंगें अगर आप कोर्ट से एनओसी नहीं लाओगे तो कुछ दिनों के बाद आप को कोर्ट से नोटिस आएगा और आपके ऊपर भी कारवाई हो जाएगी। कहकर धनराज सिंह मनीष को धमकीयां देने लगा। तब मनीष को स्वयं के ठगे जाने का एहसास हुआ इस पर से मनीष के द्वारा 28 जून 2019 को भट्टी थाने में आवेदन दिया गया था । जिसकी जांच के पश्चात घटना स्थल एचडीएफसी बैंक सुपेला होने के कारण प्रकरण को एसएसपी दुर्ग के आदेशानुसार थाना सुपेला में स्थानांतरित किया गया। जिस पर से कल देर शाम को मुख्य आरोपी हितेश कुमार जिसका मोबाइल नंबर 9717209808, सह आरोपी धनराज सिंह का मोबाइल नंबर 8979570987 एवं सहआरोपी श्रीमती कंगना त्रिपाठी तीनों ने मिलकर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए इनाम का लालच देकर प्रभावित व प्रलोभित कर मनीष से 14 लाख रुपए ठगी किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सुपेला पुलिस के द्वारा भादवि की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।


Share

Leave a Reply