CG CRIME NEWS : दो महिलाओं की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या
जांजगीर-चांप: अवैध संबंध के शक में एक युवक ने दो महिलाओं की हत्या कर दी। इसके बाद उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। घटना डभरा थानाक्षेत्र के खरकेना गांव की है, जहां युवक ने सास-बहु की बेरहमी से हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई के पड़ोसी आरोपी लक्ष्मण भारद्वाज को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है। कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी। इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था।
सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा और कमरे में सो रही गुरुवारी बाई, संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया, लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वो वहां से निकल गया। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए इसके मायका खरसिया निकल गया। इस बीच रास्ते मे ही उसने जहर खा लिया। इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस ने आरोपी को बेहोशी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।




