युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने पूरा मामला
बिलासपुर : जुआ - सट्टे की लत के आपको कभ ऊंचाई तक नही पहुंचाती है। बल्कि आपके विनाश का रास्ता सुनिचित करती है । इस तथ्य की पुष्टि ये घटनी कर रही है । एक छात्र की आत्महत्या करने की जानकारी मिली है । युवक ने दोस्त के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम संस्कार राठौर था, वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और जांजगीर के रानी बरछा में रहता था।
जानकारी में मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। 17 दिसम्बर से संस्कार घर से बिना बताए ही निकला था और बिलासपुर सरकंडा अशोक नगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी के घर रह रहा था। मृतक के दोस्त अखिल कुरेशी ने पुलिस को बताया कि, संस्कार जुआ और सट्टे की लत में पढ़ गया था। इस वजह से उसपर काफी कर्जा चढ गया था। लेनदार उस पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहे थे। इस बात से परेशान संस्कार बिलासपुर में छुपकर रहा रहा था।




