CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...

युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...
Share

रायगढ़ : कलेक्टर बंगला परिसर में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह कलेक्टर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को मिली तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह को देते हुए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बुधवार की रात की है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में डयूटीरत नगर सैनिक की टुकड़ी सुरक्षा व अन्य व्यवस्था की जायजा लेते हुए परिसर का भ्रमण कर रही थी। भ्रमण के दौरान कलेक्टर परिसर के पीछे पहुंचे नगर सैनिको की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। जो फांसी के फंदे पर झूल रहा था। नगर सैनिकों ने तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर भीम सिंह व सुरक्षा में तैनात मुख्य अधिकारी को दी। साथ ही नगर सैनिकों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। नगर सैनिकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर लाश की शिनाख्ती भी की पर परिसर के आसपास रह रहे लोग ने युवक की शिनाख्ती नहीं कर पाए। काफी देर तक पुलिस युवक की शिनाख्ती का प्रयास करते रही पर युवक के बारे में जानकारी न मिलने पर उन्होंने शव का पंचनामा कर उसे फांसी के फंदे से उतारकर । पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मर्च्युरी कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है।
 



Share

Leave a Reply