CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

युवक की ट्रेन से कटकर मौत: रेलवे ट्रेक पर बैठकर खेल रहा था गेम

युवक की ट्रेन से कटकर मौत: रेलवे ट्रेक पर बैठकर खेल रहा था गेम
Share

 बालोद: लापरवाही के चलते एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दरअसल, फ्री फायर गेम खेलने के दौरान 18 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक युवक हादसे के दौरान कान में हेडफोन लगाया हुआ था। घटना बालोद गुंडरदेही थाना क्षेत्र के रंगकठेरा गांव की है।

रेलवे ट्रेक पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय मृतक योगेंद्र जोशी पीता बीसेलाल जोशी 12वीं कक्षा का छात्र था। छात्र कल सुबह शौंच के निकला था, इस दौरान रेलवे ट्रेक पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेन के आने से युवक की कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है, जिस वक्त युवक का एक्सीडेंट हुआ उस समय मृतक कान में हेडफोन लगाया हुआ था। हेडफोन और गेम खेलने की वजह से मृतक ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply