लूडो खेल रहे युवक की हुई आकाशीय बिजली गिरने से मौत
कोरबा | रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप बस्ती में पेड़ के नीचे तीन युवक मोबाइल में लूडो खेल रहे थे। तभी अचानक मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली उन तीन युवकों के ऊपर आ गिरी। बिजली गिरने से एक युवक सुशील सिंह 44 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी, वही दो घायल नरेंद्र कुमार नायक 34 और सुनील नायक 21 को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




