CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

स्कूटी सवार युवकों ने वकील के साथ की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 स्कूटी सवार युवकों ने वकील के साथ की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर। मोपेड सवार तीन युवकों ने बाईक से जा रहे वकील के साथ गाली-गलौचकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार कंचन गंगा फेस-02 रोहणीपुरम निवासी संकल्प द्विवेदी 37 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अधिवक्ता है। मंगलवार को सुबह करीबन 11 बजे डीमार्ट वाला रास्ता होकर सरोना जा रहा था तभी पीछे तीन अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति फुल स्पीड से आकर गाली-गलौच करने लगे। इससे वह हडबड़ा गया। आपत्ती करने पर आरोपियो ने गाली-गलौच कर बाईक का चाबी छीनने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस से शिकायत करने के लिये मोबाईल निकालने पर उसमें से एक युवक ने हाथ-मुक्का से मारना शुरु कर दिया। जिसके चलते उसकी ऑख पर चोट लगी है। जिसके चलते वह आरोपियों का बाईक का नंबर नही देख पाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है। 


Share

Leave a Reply