शौच के लिए तालाब गया युवक हुआ चाकूबाजी का शिकार, मामला दर्ज
महासमुंद | दोस्तों के साथ शौच के लिए तालाब गया युवक चाकूबाजी का शिकार हो गया। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। गंजपारा वार्ड 19 निवासी आदित्य राजपूत ने पुलिस को बताया है कि वे बेलसोण्डा में हमाली का कार्य करता है। शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे दोस्त पंकज ठाकुर, शुभम नायक के साथ टामकी तालाब मोटर साइकिल में जा रहे थे। टामकी तालाब के पास पहुंचे थे तभी शुभम सेन की मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया था, तो हमें देखकर आवाज देकर रूकने के लिए बोला और मोटरसाइकिल पीछे से धक्का मारो बोलने पर हम लोग आगे जाने लगे तो गाली देने लगा। हम तीनों रूककर हमें क्यों गाली गलौज कर रहे हो बोलने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर शुभम सेन हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं चाकू से दाहिने हाथ पर वार कर गर्दन में लोहे की राड से मारने लगे। मारपीट से दाहने हाथ, गर्दन, चेहरा एवं शरीर में अंदरूनी चोट आई है एवं मोटरसाइकिल को तोडफ़ोड़ करने से नुकसान हुआ है और झगड़ा के दौरान चांदी का लाकेट गिर गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी शुभम सेन के खिलाफ 294, 323, 506, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।




