BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड-19 : मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य में तय होगा जोन, रेड, ऑरेंज, ग्रीन के बाद अब बफर और कंटेनमेंट जोन भी होगा तय

कोविड-19 : मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य में तय होगा जोन, रेड, ऑरेंज, ग्रीन के बाद अब बफर और कंटेनमेंट जोन भी होगा तय
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन कर प्रभावित क्षेत्र को जोनवाइस बांटा जाएगा। इन्हें विभिन्न जोनों में बांटने के बाद क्षेत्रों के आधार पर रियायत तय की जाएगी। 

लॉकडाउन-3 तक प्रदेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रित थी। लेकिन अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ रही है। बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बालोद और राजिम जैसे इलाकों से भी नए मरीजों के सामने आने के बाद से ही राज्य सरकार सकते में आ गई है। बताया जाता है कि अचानक कोरोना पीडि़त मरीजों की संख्या बढऩे के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वर्तमान में देशभर में लॉकडाउन-4 की शुरूआत हो गई है जो कि अब इस माहांत तक चलेगी। इसके बाद फिर से आगे की रणनीति तय की जाएगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में हुए इजाफे के बाद राज्य सरकार अब सख्ती के मूड में आ गया है। केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को किस जोन में रखा जाना है, इसकी छूट राज्य सरकार को दे दी गई है। अब राज्य सरकार अपने राज्य में प्रभावित क्षेत्रों को अपने हिसाब से जोनवार बांट सकती है। इसी क्रम में राज्य सरकार अब रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन के साथ ही बफर और कंटेनमेंट जोन का निर्धारण करने वाली है। सूत्रों की माने तो रायपुर जिले को अब ऑरेंज जोन में रखा जा सकता है। वहीं कवर्धा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार जिले को रेड जोन में रखा जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से राजिम इलाके को भी पूरी तरह से सील रखा जाएगा और यहां कड़ाई की जाएगी। ऐसे क्षेत्रों को भी अब चिन्हांकित किया जा रहा है, जहां कोरोना के संभावित मरीज हैं और वे वर्तमान में क्वारंटाईन में हैं। 
 


Share

Leave a Reply