मोबाइल में मैसेज टाइप कर ITI छात्र ने लगाई फांसी
बिलासपुर : बिलासपुर में ITI का एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली . जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। मरने से पहले छात्र ने मोबाइल पर मेसेज टाइप किया था मगर किसी को सेंड नहीं किया था . घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक , जाजंगीर जिले के पामगढ़ में रहने वाले उमेद राय का 21 वर्षीय बेटा अंकित राय आइटीआइ का छात्र था। फिलहाल वो सरकंडा के राजीव विहार में अपने मामा सीताराम के घर पर रहता था। सोमवार को घर के सदस्य बाहर गए थे और अंकित घर पर अकेला था। दोपहर के वक्त जब सीताराम वापस घर लौटे तब अंकित की लाश एक कमरे में फंदे पर झूल रही थी। यह देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंकित की जेब से एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने बताया है कि इस छात्र ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक मैसेज टाइप कर रखा था और उसका स्क्रीन शॉट भी लिया था।
मैसेज में लिखा था कि , 'मम्मी-पापा आप लोग मेरी कीमत नहीं समझते। मेरे जाने के बाद आप लोगों को मेरी कीमत समझ में आएगी।' इस मैसेज को पढ़ने के बाद परिवार वाले चिंतित हैं और हैरान भी है कि आखिर उनके लाडले ने फांसी क्यों लगा ली .हालाँकि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




