BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CGPSC : सिविल न्यायाधीश परीक्षा 26 फरवरी को, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CGPSC : सिविल न्यायाधीश परीक्षा 26 फरवरी को, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Share

  रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 फरवरी को व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए राजधानी रायपुर में कुल 37 केन्द्र बनाए गए हैं। यह रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। व्यवहार न्यायाधीश की परीक्षा में 16 हजार 492 उम्मीदवार शामिल होंगे।

बता दें कि परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्री परीक्षा आयोजित होगी। इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम देंगे और अंत में इंटरव्यू लिया जाएगा। तीनों चरणों को पास करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन अंतिम होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी psc.cg.gov.in पर।


-यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – ‘CLICK HERE TO VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD OF CIVIL JUDGE (ENTRY LEVEL) EXAM-2022’। इस पर क्लिक करें।


Share

Leave a Reply