BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में आज महा अष्टमी और नवमी पर बन रहे 4 दुर्लभ योग जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में आज महा अष्टमी और नवमी पर बन रहे 4 दुर्लभ योग जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Share

 मां दुर्गा की विशेष आराधना के दिन चल रहे हैं. नवरात्रि (Navratri 2023) के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. महानवमी तिथि (Maha Navami) के दिन हवन और कन्‍या पूजन (Kanya Pujan) के बाद व्रत का पारण किया जाता है. कुछ लोग महाअष्‍टमी (Maha Ashtami) के दिन कन्‍या पूजन और पारण करते है

नवरात्रि में अष्टमी तिथि 29 मार्च को पड़ रही है. ये 28 मार्च को शाम 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होगी और 29 मार्च को रात 09 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हो जाएगी इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. महानवमी 29 मार्च को रात 09 बजकर 07 से 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. नवमी का कन्‍या पूजन 30 मार्च को किया जाएगा.

महाअष्‍टमी कन्‍या पूजन का शुभ मुहूर्त (Maha Ashtami Shubh Muhurat)

ज्‍योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक 28 मार्च को रात 11 बजकर 36 मिनट पर शोभन योग शुरू हो रहा है जो 29 मार्च को रात्रि 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. यानी 29 मार्च को 12:13 मिनट तक आप कभी भी कन्‍या पूजन कर सकते हैं. इस मुहूर्त में कन्‍या पूजन अति शुभदायी होगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें पूजा

1. अष्टमी पूजन का नवरात्रि में बहुत महत्व है. इस दिन शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही पूजा करें. मुहूर्त बीतने के बाद पूजा का महत्व नहीं रह जाता है.

2. अष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर पूजा करनी चाहिए. इस दिन देर से नहीं सोना चाहिए. अगर आपने व्रत नहीं भी रखा है तो भी उठकर स्नान करें और पूजा जरूर करें।

अष्टमी पर पूजा के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से साधक को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

दुर्गा अष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त(Durga Ashtami 2023 Muhurat)

शोभन योग- 28 मार्च को रात 11 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक

रवि योग- 29 मार्च रात 8 बजकर 7 मिनट से 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक

दुर्गा अष्टमी पूजन विधि (Durga Ashtami 2023 Puja Vidhi)

महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन स्नान आदि करने के बाद साफ सूथरे वस्त्र धारण करके मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजन करें। सबसे पहले मां का आवाहन करें। इसके लिए दोनों हाथों पांच फूल लेकर जोड़ लें और इस मंत्र को बोलें-

सर्व मंगला मंगलये शिव सर्वार्थ साधिक। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तु ते॥ ब्रह्मरूपे सदानंद परमानंद स्वरूपिणी। द्रुत सिद्धिप्रदे देवी नारायणी नमोस्तु ते॥


Share

Leave a Reply