Champions Trophy 2025: 18 जनवरी को इतने बजे होगा टीम इंडिया का ऐलान, देखें संभावित स्क्वाड..
17 जनवरी 2025 Champions Trophy 2025:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी 18 जनवरी को को होने की संभावना है. चयन समिति के फैसले पर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें रहेंगी.
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मंच तैयार है. आईसीसी का ये मेगा इवेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है. भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी. 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस आयोजन के लिए टीम इंडिया का ऐलान 18 जनवरी को हो सकता है. दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से 6 टीमों का ऐलान हो चुका है. भारत और पाकिस्तान टीम का ऐलान अभी बाकी है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 जनवरी को होने वाली मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का चयन किया जाएगा. भारतीय टीम को अपने घर में 6 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलना है, सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को होगा.
सिलेक्शन में 3 फैसले देखने लायक
बीसीसीआई मुख्यालय में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक होगी. गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति उनकी राय को कितना महत्व देती है. टीम सिलेक्शन में 3 बड़े सवाल हैं, जिन पर फैसला देखने लायक होगा.
- विकेटकीपर का चयन
ऋषभ पंत, केएल राहुल, संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल में से किन दो खिलाड़ियों को चुना जाएगा, यह देखने वाली बात होगी.
- जसप्रीत बुमराह का सिलेक्शन होगा?
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं. क्या उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा या आराम दिया जाएगा?
- करुण नायर का चयन होगा?
करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी के 8 मैचों की 7 पारियों में 5 शतक के दम पर 752 रन बनाए हैं. क्या उन्हें इस प्रदर्शन का इनाम मिलेगा?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/केएल राहुल/ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा.
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत
07-Oct-2026 11:10:19 am -
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
06-Oct-2026 1:55:58 pm -
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
08-Oct-2026 9:54:40 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
08-Oct-2026 6:36:40 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















