BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, भला करने पर भी जिंदगी भर उठाना पड़ेगा आप को दुःख

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, भला करने पर भी जिंदगी भर उठाना पड़ेगा आप को दुःख
Share

 Chanakya Niti: कहा जाता है कि कर भला तो हो भला, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. आचार्य चाणक्य ने ऐसे तीन लोगों के बारें में बताया है कि जिनका भला करने से इंसान को सिर्फ दुःख का ही सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब में ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह दी है. उनका मानना है कि ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिये. तो आइये जानते हैं ऐसे ही तीन लोगों के बारें में: 

1. "दुष्टास्त्रीभरणेन" अर्थात दुष्ट स्वभाव की महिला का भरण-पोषण करने पर 

जो महिला चरित्रहीन हो, कर्कशा हो, दुष्ट स्वभाव वाली हो उसका भरण-पोषण करने वाले इंसान को कभी भी सुख नहीं मिलता है. वो सिर्फ अपने ही स्वार्थ के लिए सोचती हैं. ऐसी महिलाओं के संपर्क में आने से पुरुष को सिर्फ समाज और घर-परिवार में अपयश ही मिलता है. ऐसी महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है. 

2. अकारण ही दुखी रहने वाले इंसान 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो अकारण ही दुखी रहते हैं और हमेशा ही असंतुष्ट होकार विलाप करते हैं. ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिये. ये लोग हमेशा ही आप के सुख से ईर्ष्या करते हैं. र ईर्ष्या भाव रखने वाले और अकारण ही हमेश दुखी रहने वाले लोगों से से दूर रहने में ही आप का फायदा है. 

3. "मूर्खाशिष्योपदेशेन' अर्थात मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से 

आचार्य चाणक्य ने कहते है कि किसी मूर्ख को ज्ञान या उपदेश नहीं देना चाहिए. अगर आप ज्ञान के माध्यम से उस मूर्ख की भलाई करना चाहते हैं, तो वो व्यक्ति इस बात को नहीं समझेगा. इस वजह से आप को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे लोगों से भी जीवन में दूर रहना चाहिये.


Share

Leave a Reply