BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं धनवान, तो आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं धनवान, तो आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ध्यान
Share

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लोग जीवन में सफल होने के लिए आचार्य की बातों का जरूर अनुसरण करते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन अर्जन के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि कैसे धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में धनवान बनना चाहते हैं, तो आचार्य की इन 4 बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

-आचार्य चाणक्य की मानें तो घर या मंदिर में पूजा के समय चंदन घिसने वाले पत्थर से अपने आराध्य देव को चंदन नहीं लगाना चाहिए। अगर स्वर्ग के नरेश इंद्र भी ईश्वर को चंदन लगाते हैं, तो उनका धन समाप्त हो जाएगा। इसके लिए अपने आराध्य देव को कभी पत्थर के चंदन न लगाएं।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि अधर्म करने वाला व्यक्ति जीवन में बड़ी जल्दी सफलता प्राप्त करता है। उसके धन में बहुत जल्द बढ़ोत्तरी होती है। हालांकि, अधर्मी की बर्बादी निश्चित है। भले ही वह कम समय में धनवान बन जाए, लेकिन उसके धन का एक दिन अवश्य नाश होगा। इसके लिए सत्य की मार्ग पर चलें।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि अपने से अधिक ताकतवर लोगों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। इससे आयु कम होती है। आसान शब्दों में कहें तो दुश्मनी करने वाले गरीब व्यक्ति की आयु कम होती है। साथ ही धन का भी नाश होता है। इसके लिए अपने से अधिक ताकतवर लोगों से दुश्मनी के बजाय दोस्ती का रिस्ता रखें।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि पैसे वाले व्यक्ति का स्वभाव हमेशा गंभीर होना चाहिए। साथ ही धन को तिजोरी में नहीं रखना चाहिए, बल्कि कारोबार में धन का उपयोग करना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है। अगर तिजोरी में धन रखते हैं, तो समय के साथ वह खत्म हो जाएगा। अगर आप इन 4 बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप जीवन में धनवान बन सकते हैं।


Share

Leave a Reply