BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: धनवान बनना चाहते हैं तो पहले जान लें चाणक्य की ये बात, कभी नहीं होंगे कंगाल

Chanakya Niti: धनवान बनना चाहते हैं तो पहले जान लें चाणक्य की ये बात, कभी नहीं होंगे कंगाल
Share

 Chanakya Niti: चाणक्य ने कमाई, व्यय, भोग और निवेश से विषय पर विस्तार से अपने विचार पेश किए हैं. चाणक्य के अनुसार धन अर्जित करना जितना जरुरी है उतना ही खर्च करना भी महत्वपूर्ण है लेकिन चाणक्य नीति में ये बखूबी बताया गया है कि धन के मामले में व्यक्ति को कब, कहां सतर्कता बरतनी चाहिए. इन्हें अपनाकर ना सिर्फ आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकते हैं बल्कि एक सफल इंसान भी बन सकते हैं.

पार्जितानां वित्तानां त्याग एव हि रक्षणाम्।

तडागोदरसंस्थानां परीस्रव इवाम्भसाम्।।

धन खर्च है बेहद जरुरी

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को धनवान बनना है तो उसे धन के खर्च और उसे बचाने का तरीका पता होना चाहिए. जरूरत से ज्यादा पैसा बचाना अनुचित है. चाणक्य ने उदाहरण देते हुए बताया है कि जैसे तालाब का पानी ज्यादा दिन तक एक जगह इक्ट्‌ठा रहने से सड़ जाता है. ठीक वैसे ही ज्यादा दिन तक पैसों को बचाकर रखने से भी उसका महत्व खत्म हो जाता है. धन व्यय के लिए दान सबसे अच्छा तरीका है. दान से धन कम नहीं होता बल्कि दोगुना बढ़ता है. सही कामों में पैसा निवेश करना चाहिए. यही धन की रक्षा के समान है.

सुरक्षित भविष्य के लिए धन की बचत करें

चाणक्य कहते हैं कि पैसों का सदपयोग करते रहना चाहिए, लेकिन सुरक्षित भविष्य के लिए बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरुरी है. कमाई का कुछ हिस्सा दान करें साथ ही पैसों पर निवेश के लिए उपयोग करें. आज के समय की बात करें तो इंश्योरेंस, स्वास्थ योजनाओं, शिक्षा योजनाओं में निवेश जरुर करें  ये न सिर्फ मुश्किल घड़ी में आपका साथ देंगे बल्कि भविष्य भी संवर जाएगा.

धन के मोह और अहंकार न करें

धन के लालच में व्यक्ति गलत रास्ते पर चला जाता है. पैसा कमाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है और कभी सुखी नहीं रह पाता. चाणक्य कहते हैं कि धन आने पर कभी अहंकार न करें. जो धन का दिखावा करते हैं वह गरीबी की कगार पर आ जाते हैं.

ये एक गलती राजा को बना देती है रंक

धन हमेशा सही तरीके से कमाया जाना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से कमाया धन कुछ समय तक ही साथ देता है. चाणक्य अनुसार अनैतिक तरीकों की गई कमाई बहुत जल्द नष्ट हो जाती है, ऐसे धन की आयु मात्र दस साल होती है. इन 10 सालों में भी व्यक्ति का धन पानी की तरह बहता है. किसी न किसी काम में अनावश्यक खर्च करना ही पड़ता है.


Share

Leave a Reply