BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: अगर पाना चाहते हैं नौकरी में तरक्की तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

Chanakya Niti: अगर पाना चाहते हैं नौकरी में तरक्की तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम
Share

 पटना:Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य की सफलता और असफलता उसके कर्मों पर निर्भर करता है. अपनी चाणक्य नीति में उन्होंने मनुष्य के इंसान के आने वाली हर परेशानी का हल बताया है. कई बार ऐसा होता है कि दिन रात मेहनत के बाद भी हमें तरक्की नहीं मिल पाती है, लेकिन चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में करियर और बिजनेस में सफलता के मूलमंत्र बताएं हैं जो किसी भी इंसान को कामयाबी के शिखर तक पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं  करियर में सफलता के लिए चाणक्य के अचूक तरीके.

समस्याओं का समाधान ढूंढें

चाणक्य का कहना है कि जो इंसान अपने काम में समस्याओं पर रोने की बजाय समाधान की तलाश करता है वो हमेशा कामयाब होते हैं. क्योंकि समस्याओं से डरने वाला इंसान कभी परेशानियों से पार नहीं पा सकता है. अगर कोई समस्या है तो उसका हल भी तय है. चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति जब सफलता की राह पर चलता है तो समस्या बार-बार उसके रास्ते में स्पीड ब्रेकर की तरह आती है. जो सफलता मिलने में आपकी गति को धीरे तो देती है लेकिन ऐसे समय में जो इंसान सोच समझकर कदम उठाता है वो अपनी मंजिल तक जरुर पहुंच जाता है.

बहुत ईमानदारी भी मुसीबत

चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति का अधिक सीधापन और ईमानदारी भी इस कलयुग में उसके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है. इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि आप अपने काम में लापरवाही बरते लेकिन कई बार आपके काम करने के तौर तरीकों में ज्यादा ईमानदारी भी आपको भारी पड़ सकती है. अगर आपके कार्य स्थल पर कुछ गलत हो रहा है तो वहां अपने विचारों को जरूर रखें.

कल पर न टालें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी काम को टालना मतलब है कि सफलता का आपसे दूर हो जाना. अगर आप अपने जीवन में कामयाबी चाहते हैं तो इस आदत से हमेशा दूर रहें. अपने काम को अगर आप तय समय पर नहीं करेंगे तो वो बढ़ता जाएगा और आपको आखिरी समय तक जुटे रहना पड़ेगा. ऐसे में जल्दबाजी में काम करने के चलते गलतियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ऐसे में खुद की लापरवाही से बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है.


Share

Leave a Reply