BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चाणक्य निति: जानिए कैसे लोगो से दूर रहने में ही होती व्यक्ति की भलाई!

चाणक्य निति: जानिए कैसे लोगो से दूर रहने में ही होती व्यक्ति की भलाई!
Share

 Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अलावा मानव जीवन के हित के लिए कई अन्य रचनाएं की हैं। चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव को एक नीति शास्त्र में पिरोया, जिसका नाम चाणक्य नीति है। चाणक्य की इस नीति में मनुष्य के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं। ऐसा माना जाता है यदि आज भी इन नीतियों का पालन अपने जीवन में सही तरीके से किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। (चाणक्य निति )इसके अलावा चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया है, जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग कभी किसी का दुख नहीं समझते। चाणक्य नीति के अनुसार चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से लोग हैं जिनसे दूर रहने में ही व्यक्ति की भलाई है...   

नशेबाज लोगों से रहें दूर
चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों को नशे की लत होती है, ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा पैसों की जुगाड़ में लगे रहते हैं। पैसों के लिए ये लोग चोरी, डकैती और हत्या जैसे जुर्म करने को भी तैयार हो जाते हैं। (चाणक्य निति )नशे के आगे इन्हें और कोई दिखाई नहीं देता। ऐसे लोगों के साथ रहकर या तो हम भी वैसे ही हो जाते हैं या फिर उसके किए गए गलत कामों का हर्जाना हमें देना पड़ सकता है। 

स्वार्थी लोग 
आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वार्थी व्यक्ति हमेशा अपने बारे में सोचता है। ऐसा व्यक्ति अपने स्वार्थ के आगे कभी किसी का दर्द नहीं समझता।(चाणक्य निति ) इसलिए हमेशा ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।   

चोर 
चाणक्य नीति के अनुसार, जिनकी नियत ही चोरी करने की होती है ऐसे लोगों से दूर रहना चाहना चाहिए।  चोर कभी किसी के दुख और दर्द को नहीं समझते हैं। वे ये नहीं समझते हैं कि इस चोरी के बाद किसी का कितना नुकसान होगा। वे सिर्फ अपनी चोरी पर ध्यान देते हैं। चोर प्रवृत्ति के व्यक्ति को किसी की परिस्थिति या दुख से उन्हें कोई मतलब नहीं होता है। (चाणक्य निति )


Share

Leave a Reply