BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चाणक्य नीति: जानिए किन लोगों के पास कभी नहीं रूकता धन, अमीर होने पर भी नहीं मिलता कोई सुख

चाणक्य नीति: जानिए किन लोगों के पास कभी नहीं रूकता धन, अमीर होने पर भी नहीं मिलता कोई सुख
Share

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनाई जाती हैं. इनकी नीतियों पर चलकर कई लोगों ने दुनिया पर राज किया और अपना सिक्का जमाया. आचार्य चाणक्य ने केवल सफलता पाने के ही नहीं, बल्कि कई ऐसे गुणों व अवगुणों का भी जिक्र किया हे जो कि आपके जीवन को बर्बाद कर सकते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति मेहनत के दम पर आसानी से धनवान बन सकता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास पैसा टिकता ही नहीं और ऐसा उनके द्वारा कमाए गए धन के तरीके की वजह से होता है. आइए जानते हैं किन लोगों के पास नहीं टिकता धन.

गलत तरीके से कमाया हुआ धन

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी धन कमाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. क्योंकि गलत तरीके से कमाया हुआ धन पल भल की खुशी जरूर दे सकता है, लेकिन ये ज्यादा दिनों के लिए टिकता नहीं है. ऐसा पैसा मनुष्य को भविष्य में दुख देता है, अनैतिक कार्य करके कमाया धन सूद समेत नष्ट हो जाता है.

धोखे से कमाया गया धन

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि जो व्यक्ति धोखा देकर धन कमाते है उनके साथ बाद में बुरा ही होता है. मां लक्ष्मी उनसे रूठ जाती है, ऐसी परिस्थिति में धन विनाश के साथ व्यक्ति का जीवन भी बर्बाद हो जाता है. ऐसे लोग कर्ज के बोझ में चले जाते हैं.

अनैतिक कार्य से कमाई

मां लक्ष्मी को चंचल माना जाता है। इनका वास वहीं होता है जिसने मेहनत से कमाई की हो. चोरी, अन्‍याय, जुआ खेलकर कमाया धन क्षणभर का होता है. सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि हासिल की जा सकती है. मेहनत की कमाई से घर में बरकत होती है, मां लक्ष्मी भी वहीं वास करती हैं.


Share

Leave a Reply