BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: 2023 में इन बातों का रखें खास ध्यान,होगी धन की बारिश

Chanakya Niti: 2023 में इन बातों का रखें खास ध्यान,होगी धन की बारिश
Share

 Chanakya Niti: नए साल पर हर किसी की ये चाह होती है कि उसके घर और उसकी जिंदगी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास हो. हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ती हों. हर व्यक्ति कि ये ही चाह होती है कि उसके मेहनत का फल उसे मिले. अगर आप भी चाहते है कि जीवन सुखी हो और घर में मां लक्ष्मी का घर में स्थायी निवास हो इसके लिए आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना बहुत जरूरी है. 

आचार्य चाणक्य का कहना है कि लक्ष्मी की चाह तो सबको होती है, लेकिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हर किसी को नसीब में नहीं होता है. अगर घर में आप आर्थिक समृद्धि चाहते है और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए चाणक्य की इन नीतियों का पालन बेहद जरूरी है. 

दिखावा
धन की देवी की कृपा पाने के लिए चाणक्य का माने तो किसी को भी दिखावा नहीं करना चाहिए. व्यक्ति को झूठ और दिखावे जैसी चीजों से अपने आप को दूर रखना चाहिए. ऐसी चीजों में आने से इंसान अंधकार की तरफ अपने कदम बढ़ा लेता है. इसी कड़ी में व्यक्ति कंगाल होता चला जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने और बनाए रखने के लिए धन, सुदंरता और पद का दिखावा न करें. 

क्लेश
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में लड़ाई-झगड़ा और क्लेश रहता है, वहां कभी भी बरकत नहीं होती है. साथ ही बुजुर्गों का अपमान करना, महिलाओं की इज्जत न करना और दूसरों के हित को नजरअंदाज करना से भी मां लक्ष्मी उनसे रूठ जाती है. अगर इन बातों का ध्यान किया जाए और इन सबसे दूर रहा जाए तो लक्ष्मी माता का आशीर्वाद पाया जा सकता है. 

दान
मान्यता है कि व्यक्ति अगर अपनी हेसियत के अनुसार और बिना दिखावे के दान करें तो उसके धन में वृद्धि होती है. दूसरों की मदद करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. बता दें कि हिंदू धर्म में दान का खास महत्व होता है. 


Share

Leave a Reply