Chanakya Niti: असफलता में भी छुपा है सफलता का राज, पढ़ें इससे जुड़ी बड़ी बातें
चाणक्य के अनुसार असफलता से भी सफलता का ताला खोला जा सकता है. चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिससे असफलता मिलने के बाद भी कुछ गुण सीखे जा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है वह बातें.
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हार के डर से कभी भी अपना फैसला नहीं बदलना चाहिए. जो ऐसा करते हैं वह कभी कामयाब नहीं हो पाते और उनकी सफलता में हमेशा अड़चनें भी आती हैं. हमेशा खुद के निर्णय और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए.
चाणक्य के अनुसार निरंतर प्रयास और कोशिश करना ही सफलता का एकमात्र मंत्र माना जाता है. जब तक व्यक्ति को सफलता ना मिल जाए उसे प्रयास करते रहना चाहिए. जिनमें मेहनत करने की शक्ति नहीं होती उन्हें सफलता कभी प्राप्त नहीं होती.
अधिकतर व्यक्ति जो सफल हो जाता है उसे समाज में आलोचनाएं झेलनी पड़ती है, जो उनके मन को व्यथित कर देती है. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इन आलोचनाओं को एक कान से सुनना चाहिए और दूसरे से निकाल देना चाहिए. इससे आप जीवन में सदा तरक्की करते रहे
माना जाता है कि सफलता के लिए ऐसा कोई भी रास्ता नहीं है जो अड़चनों से होकर ना गुजरता हो. यदि आप किसी प्रयास में विफल हो जाते हैं और दोबारा कोशिश नहीं करते हैं तो आप कभी कामयाब नहीं हो सकते. दरअसल, असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी मानी जाती है
चाणक्य के अनुसार यदि आपको सफलता नहीं मिलती है तो आप निराश होकर अपने लक्ष्य को ना छोड़े बल्कि उसका अवलोकन करके दोबारा प्रयास करें. चाणक्य का मानना था कि जिस व्यक्ति को लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाते हैं वे विफल भी बहुत जल्दी हो जाते हैं. संभव है कि अन्य लोगों के मुकाबले आपको अधिक मेहनत करनी पड़ें लेकिन जो हार नहीं मानते उन्हें सफलता जरूर मिलती है.
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
व्यापार वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है : मोहन यादव
07-Sep-2026 1:38:11 pm -
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ा, सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में होगी भिड़ंत
24-Jul-2026 10:13:50 pm -
100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री
06-Sep-2026 10:57:50 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट….
05-Sep-2026 7:30:27 pm





















