BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: ये आदतें मनुष्य को कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं

Chanakya Niti: ये आदतें मनुष्य को कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं
Share

चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को यदि जीवन में सफल होना है तो गंदी आदतों से दूर रहना चाहिए. ये गंदी आदतें कौन सी हैं आइए जानते हैं-

समय को खराब नहीं करना चाहिए
चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति  समय की कीमत नहीं जानता है, उसे जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समय कभी भी किसी के लिए नहीं रूकता है. इसलिए जो समय एक बार गुजर जाता है, वो लौट कर फिर नहीं आता है. सफलता में समय पर लिए गए उचित निर्णय का विशेष महत्व होता है. जो समय का लाभ उठाने के लिए तैयार रहते हैं, वे अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाने में सक्षम होते हैं.

आलस मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है
चाणक्य नीति के अनुसार आलस एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को कभी सफलता प्राप्त नहीं करने देता है. आलस को अपनाने वाला व्यक्ति अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रहता है. ऐसे लोगों को आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

मेहनत से भागने वालों की किस्मत में सफलता नहीं होती है 
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी है तो परिश्रम यानि मेहनत करने से कभी नहीं घबराना चाहिए जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें कभी सफलता प्राप्त नहीं होती है. ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद नहीं मिलता है. परिश्रम के बिना सफलता संभव नहीं है. इस बात को अच्छे ढंग से समझने का प्रयास करना चाहिए.

 

 

नशे की लत, सफलता में बाधक है
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को हर प्रकार के नशे दूर रहने का प्रयास करना चाहिए. नशा करने से सेहत के साथ मन और मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव डालता है. नशा करने वाले कभी भी कुशल श्रम का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को अन्य अवगुण भी घेर लेते हैं. नशे से दूर रहकर ही जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है. नशा करने वाले स्वयं की श्रेष्ठ प्रतिभा का भी लाभ नहीं उठा पाते हैं. नशे की लत से प्रतिभा भी नष्ट हो जाती है. लक्ष्मी जी भी ऐसे लोगों का त्याग कर देती हैं.


Share

Leave a Reply