BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: लड़कियों की जिंदगी बदल देते हैं चाणक्य की ये बातें, खुशियों और सफलताओं से भर जाता है जीवन

Chanakya Niti: लड़कियों की जिंदगी बदल देते हैं चाणक्य की ये बातें, खुशियों और सफलताओं से भर जाता है जीवन
Share

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य न केवल एक महान राजनयिक थे बल्कि एक उत्कृष्ट शिक्षक और नीतिकार भी थे. उनकी नीतियां आज भी लाखों लोगों के जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. चाणक्य की नीतियों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं, खासकर लड़कियों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं. इन नीतियों का पालन करके लड़कियां न केवल अपने चरित्र को मजबूत बना सकती हैं बल्कि अपने जीवन को भी सफल बना सकती हैं. तो चलिए चाणक्य नीति में लड़कियों के लिए कही गयी इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्वाभिमान से कभी समझौता न करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी स्त्री को अपने आत्मसम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए. चाहे परिस्थिति कैसी भी हो एक लड़की को अपने स्वाभिमान को हमेशा ऊंचा रखना चाहिए. आत्मसम्मान ही स्त्री का सबसे बड़ा गहना होता है.

शिक्षा ही असली संपत्ति

चाणक्य का मानना था कि धन और सौंदर्य समय के साथ खत्म हो जाते हैं, लेकिन शिक्षा हमेशा साथ रहती है. आज की लड़कियों के लिए यह संदेश बहुत महत्वपूर्ण है. शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे एक लड़की न केवल खुद को बल्कि पूरे समाज को बदल सकती है.

सही लोगों की संगति में रहें

चाणक्य कहते हैं कि जैसे एक बांस का टुकड़ा अगर चंदन के पास रखा जाए तो वह भी खुशबू देने लगता है, वैसे ही अच्छे लोगों की संगति इंसान को महान बना देती है. लड़कियों को हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो उन्हें प्रोत्साहित करें, सम्मान दें और आगे बढ़ने में मदद करें.

धैर्य और संयम रखें

चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में किसी भी सफलता को पाने के लिए धैर्य और संयम बेहद जरूरी है. गुस्से और अधीरता में लिया गया निर्णय हमेशा गलत साबित होता है. एक समझदार लड़की वही होती है जो हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखे और सोच-समझकर निर्णय ले.

अपने रहस्यों को हर किसी से शेयर न करें

चाणक्य नीति में कहा गया है कि, अपने जीवन की तीन बातें किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए. घर की समस्याएं, अपने लक्ष्यों की रणनीति और निजी जीवन के राज़. लड़कियों को खासतौर पर यह सीख अपनानी चाहिए क्योंकि अनावश्यक खुलासे कई बार उन्हें भावनात्मक और सामाजिक नुकसान पहुंचा सकते हैं.


Share

Leave a Reply