BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चाणक्य नीति: ऐसा करने और सोचने वाले हमेशा खाते हैं मात

चाणक्य नीति: ऐसा करने और सोचने वाले हमेशा खाते हैं मात
Share

चाणक्य नीति कहती है कि असफलता किसी को पसंद नहीं है. कोई नहीं चाहता है कि जीवन में उसे असफलता का मुंह देखने पड़े. लेकिन ये भी तो संभव नहीं है कि हर बार सफलता ही मिले. लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर यदि ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक असफलताओं से बचा जा सकता है. यदि आप भी ऐसा चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों का हमेशा ध्यान रखें.
दूसरों को कभी कमतर न आंके
चाणक्य नीति कहती है कि कभी किसी को कमजोर और कमतर नहीं समझना चाहिए. जो अतिउत्साह या अधिक आत्मविश्चास के कारण सामने वाले की क्षमता और प्रतिभा का आंकलन नहीं कर पाते हैं वे आगे चल कर धोखा खाते है. ऐसे लोगों को जीवन में असफलता मिलने की हमेशा संभावना बनी रहती है. व्यक्ति का सही चयन और आंकलन ही व्यक्ति को सफलता के दिलाने में बड़ी भूमिका निभाता है.
स्वयं को सर्वश्रेष्ठ समझने की भूल
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को स्वयं को लेकर कभी गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए. जो लोग स्वयं को दूसरों से अधिक श्रेष्ठ समझते हैं और अपने आगे, समाने वाले व्यक्ति को कोई महत्व प्रदान नहीं करते हैं. ऐसे लोग समय आने पर दुख उठाते हैं. चाणक्य के अनुसार स्वयं की पीठ थपथपाने वाले सच्चाई से दूर रहते हैं.
नकारात्मक विचारों से दूर रहें
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो नकारात्मक विचारों से हमेशा दूर रहना चाहिए. मस्तिष्क में जब तक नकारात्मक विचारों का प्रवेश होता रहेगा, व्यक्ति प्रतिभा और कुशलता का पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएगा. इसलिए इनसे दूर रहने का प्रयास करना चाहिए. नकारात्मक व्यक्ति की क्षमता, प्रतिभा और कुशलता को प्रभावित करती है.
 


Share

Leave a Reply