BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: महिलाओं को संतुष्ट रखने के लिए हर पुरुष में होने चाहिए ये पांच गुण, जानें क्या हैं वो गुण

Chanakya Niti: महिलाओं को संतुष्ट रखने के लिए हर पुरुष में होने चाहिए ये पांच गुण, जानें क्या हैं वो गुण
Share

 Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने कई जानवरों के गुणों के आधार पर मनुष्यों को जीवन का सार समझाया है. चाणक्य के अनुसार हर जानवर से इंसान को कुछ सीखना चाहिए. चाणक्य बताते हैं कि स्त्रियों को एक कौए के समान और पुरूष को एक कुत्ते के समान होना चाहिए. 

चाणक्य कहते हैं कि अगर कुत्ते के 5 गुण एक पुरुष में हो तो उसकी स्त्री हमेशा संतुष्ट रहती है. ऐसे गुणों वाला पुरुष परिवार में खुशी को बनाये रहता है और सम्पन्न रहता है. तो आपको बता दें कि कौन-कौन से वो गुण हैं जो पुरुष को ये काबलियत देते हैं. 

1- थोड़े में संतुष्ट रहना 
पुरुष को यथाशक्ति काम करना चाहिए और काम के बाद जो धन मिलता है उसी में खुश रहना चाहिए. कमाए गये धन में ही परिवार का पालन पोषण करना चाहिए. जो पुरुष ऐसा करता है वो सर्वश्रेष्ठ पुरुष होता है. जैसे एक कुत्ता जितना खाना दो, उतने में ही संतुष्ट हो जाता है, उसी तरह एक पुरुष को भी जितना प्यार से मिले, उसी में सतुंष्ट रहना चाहिए. 

2-सतर्क रहना 
कुत्ते गहरी नींद में भी सतर्क होते हैं, बिल्कुल वैसे ही पुरुष को भी अपने परिवार-स्त्री और कर्तव्यों को लेकर सतर्क होना चाहिए. शत्रुओं के सदा सावधान रहे, चाहें कितनी भी गहरी नींद में क्यों ना हो परिवार की रक्षा के लिए एक पुरुष को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. ऐसे गुण वाले पुरुष से शादी करने पर महिला हमेशा खुश रहती है. 

3-वफादारी 
कुत्ता एक वफादार प्राणी है जिसपर कोई शक नहीं कर सकता है. बिल्कुल वैसे ही पुरुष को भी हमेशा वफादार होना चाहिए. वैसे ये आजकल देखने को नहीं मिलता, हर पुरुष दूसरी स्त्री को देखने को लालायित रहता है और ऐसे घर की स्त्री कभी खुश नहीं रहती है. जिस पुरुष में कुत्ते की वफादारी हो उसकी स्त्री हमेशा आनंदित रहती है. 

4-वीरता 
कुत्ता एक वीर प्राणी है जो अपने मालिक के लिए जान तक गंवा सकता है. उसी प्रकार एक पुरुष को भी वीर होना चाहिए, जरुरत पड़ने पर अपनी स्त्री के लिए जान दाव पर लगा देने वाला पुरुष भाग्यशाली महिला को ही मिलता है. 

5-संतुष्ट रखना 
एक पुरुष को अपनी स्त्री को हमेशा संतुष्ट रखना चाहिए. अपनी स्त्री की सभी तार्कक बातों को मानना चाहिए और भावनात्मक रुप से भी अपनी स्त्री को संतुष्ट रखना चाहिए. ऐसा करने वाला पुरुष हमेशा अपनी स्त्री का प्रिय रहेगा और रिश्ता बना रहेगा. 


Share

Leave a Reply