BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चाणक्‍य नीति: सबसे मुश्किल दिनों में भी ना छोड़ें इन चीजों का साथ, तेजी से गुजरेगा बुरा वक्‍त!

चाणक्‍य नीति: सबसे मुश्किल दिनों में भी ना छोड़ें इन चीजों का साथ, तेजी से गुजरेगा बुरा वक्‍त!
Share

 Chanakya Niti PDF: आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन जीने के लिए कई अहम बातें बताई हैं. इन बातों का पालन करना व्‍यक्ति को कई तरह की मुसीबतों से बचाता है. यदि उसके जीवन में चुनौतियां या बुरा वक्‍त आ भी जाए तो वह आसानी से उनसे उबर जाता है. आचार्य चाणक्‍य अपने नीति शास्‍त्र चाणक्‍य नीति में कहते हैं कि व्‍यक्ति को बुरे से बुरे समय में भी कुछ खास चीजों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने पर बुरा वक्‍त भी टल जाता है या जल्‍दी खत्‍म हो जाता है. 

बुरा वक्‍त खत्‍म कर देता है इन चीजों का साथ 

सकारात्‍मकता - चाणक्‍य नीति के अनुसार यदि व्‍यक्ति की सोच सकारात्‍मक हो तो वह विपत्ति को भी अवसर में बदल देता है. ऐसा व्‍यक्ति अपनी सही सोच के दम पर ना केवल खुद को तनाव-अवसाद से बचा लेता है बल्कि अपने लिए नए अवसर पैदा करके तरक्‍की कर लेता है.  

लक्ष्य पर फोकस - समय अच्‍छा हो या बुरा कभी भी अपने लक्ष्‍य से भटकें नहीं. अपने लक्ष्‍य पर फोकस रखना आपको सकारात्‍मक भी रहेगा और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी देगा. ऐसे में व्‍यक्ति बुरे वक्‍त भी जल्‍दी और आसानी काट लेगा.

मेहनत- समय अच्‍छा या बुरा कभी भी मेहनत और ईमानदारी का साथ ना छोड़ें. मेहनत और ईमानदारी ही सफलता पाने की कुंजी हैं. ऐसा व्‍यक्ति अपने जीवन में सफलता जरूर पाता है. 

लगातार प्रयास- यदि बार-बार असफलताएं मिल रही हों तो भी निराश ना हों. निराशा और नाउम्‍मीदी इंसान की सबसे बड़ी दुश्‍मन हैं. इसलिए कभी निराश ना हों और लगातार प्रयास करते रहें. आपका बुरा वक्‍त जल्‍द खत्‍म होगा और सफलता का सूरज चमकेगा. 


Share

Leave a Reply