BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नहीं रही चंद्रो तोमर लोग इन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जानते थे

नहीं रही चंद्रो तोमर लोग इन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जानते थे
Share

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर का मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया. एक रात पहले ही उन्हें आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर की मौत का कारन ब्रेन हेम्ब्रेज बताया जा रहा है. वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित बताई गईं थीं.

शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर का कहना है कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी. उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था. चंद्रो तोमर के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी. प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. हालांकि शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती थीं. उन पर एक फिल्म सांड की आँख भी बनाई गई. चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था.

 


Share

Leave a Reply