लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सोने-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, 14 से 24 कैरेट सोना के जाने ताजे भाव

सोने-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, 14 से 24 कैरेट सोना के जाने ताजे भाव
Share

नई दिल्ली : सोने के रेट में आज तेजी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब 4369 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7479 रुपये किलो ही सस्ती रह गई है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना 293 रुपये महंगा होकर 51757 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53309 रुपये बैठ रही है।

वहीं चांदी पर जीएसटी जोडऩे के बाद यह 70576 रुपये प्रति किलो मिलेगी। आज यह 68521 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। आज चांदी 834 रुपये प्रति किलो उछली है। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 53096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।

वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48831 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है। 


Share

Leave a Reply