BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बदल गए पेंशन के नियम, 30 नवंबर तक ये काम ना किया तो रुक जाएगी पेंशन

बदल गए पेंशन के नियम, 30 नवंबर तक ये काम ना किया तो रुक जाएगी पेंशन
Share

अगर आपके घर में पेंशनधारी बुजुर्ग हैं तो ये खबर आपके लिए है. सरकार ने पेंशनधारी बुजर्गों के लिए नियम में कुछ बदलाव किए हैं जिसके मुताबिक 80 साल के ऊपर से बुजुर्ग पेंशनधारियों को 30 नवंबर से पहले अपना लाइफ सर्टिफिकिट जमा करना होगा. ये सर्टिफिकेट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा हो सकता है जहां आपकी पेंशन आती है. ये नियम 1 अक्टूबर 2021 से लागू किया गया है. अगर पेंशनधारी बुजुर्ग 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाते तो अगले महीने से उनके पेंशन में दिक्कत आ सकती है. हालांकि ये बहुत मुश्किल काम नहीं है क्योंकि आजकल कई बैंक ऑनलाइन या डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं. बस आपको उन्हें कॉल करके उनका रिप्रजेंटटेटिव अपने घर बुलाना होगा.
क्या होता है लाइफ सर्टिफिकेट?
पेंशन के कुछ नियम होते हैं जिसमें से एक ये नियम भी होता है कि पेंशन तभी तक किसी व्यक्ति के खाते में जाएगी जबतक वो जिंदा है. अगर वो व्यक्ति जो सरकार से पेंशन ले रहा है और उसकी मृत्यु हो जाती है लेकिन परिवार ये बात छुपाता है और पेंशन लेना जारी रखता है तो ये अपराध है. इसलिए हर पेंशनधारी को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है जो इस बात की तस्दीक करता है कि वो व्यक्ति अभी इस दुनिया में है.
पहले ये होता था कि लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बुजुर्ग को जाना होता था और फिर अधिकारी खुद उन्हें देखकर उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. कोरोना काल के बाद सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान कर दिया है. अब आप ऑनलाइन ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं. बस आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है ताकि आपके पेंशन में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.
 


Share

Leave a Reply