नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

सोना और चांदी की कीमतों में जारी है बदलाव, जाने क्या है आज के भाव
Share

मुंबई: वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में नरमी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 115 रुपये प्रति किलोग्राम तेज रही।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.04 प्रतिशत उतरकर 1791.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.16 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1788.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि इस दौरान चांदी हाजिर 0.05 प्रतिशत टूटकर 23.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।


देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 105 रुपये बढ़कर 47689 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 85 रुपये की बढ़त लेकर 47695 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसी तरह चांदी 115 रुपये मजबूत होकर 62159 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि चांदी मिनी 55 रुपये गिरकर 63190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।


Share

Leave a Reply