BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कीमती धातुओं में हुआ बदलाव, देखे आज का ताजा भाव....,.

 कीमती धातुओं में हुआ बदलाव,  देखे आज का ताजा भाव....,.
Share

नई दिल्ली : अक्षय तृतीया के अगले ही दिन देश में सोने और चांदी दोनों की कीमत सस्ती हो गई। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना वायदा (Gold Price) 0.38 फीसदी या 195 रुपये की गिरावट के साथ 50,613 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी वायदा (Silver Price) 0.27 फीसदी या 173 रुपये की गिरावट के साथ 62,876 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति बैठक के नतीजे से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। मालूम हो कि सोने को आर्थिक और राजनीतिक संकट के समय में सुरक्षित भंडार के रूप में देखा जाता है।दो हफ्तों में इतना सस्ता हुआ सोना और चांदी
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। ईद-उल-फितर (Id-Ul-Fitr) के मौके पर मंगलवार को MCX पहले हाफ में बंद था।

वहीं जबकि चांदी की कीमत 62,950 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत करीब 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई। इस दौरान चांदी में करीब 7200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई।
 


Share

Leave a Reply