कड़ाके की ठंड के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव, कुछ जिलों में 02 जनवरी तक छुट्टियां घोषित
रायपुर, छत्तीसगढ़ में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण तथा बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में संचालित शासकीय व निजी स्कूलों के समय में जहां परिवर्तन किया गया है वहीं कुछ जिलों में 30 दिसंबर से 02 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने जिले के सभी स्कूलों में 30 दिसंबर से 02 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई है, वहीं जशपुर जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षा को छोड़कर उसके नीचे की सभी कक्षाओं के लिए 30 दिसंबर से 02 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की है।

कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी ने भी अपने जिले में दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर शेष कक्षाओं के लिए स्कूलों में 02 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की है, वहीं दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए भी समय में बदलाव किया है।
ज्ञात हो कि बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने पहले ही अपने जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक स्कूलों के लगने के समय में परिवर्तन किया है।







.jpeg)












