BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी की कीमत में आया बदलाव, जाने क्या है आज की कीमत

सोने-चांदी की कीमत में आया बदलाव, जाने क्या है आज की कीमत
Share

नई दिल्ली , वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कल रात आई तेजी को दर्शाता दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 116 रुपये की तेजी के साथ 44,374 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी। पिछला बंद भाव 44,258 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 117 रुपये की गिरावट के साथ 65,299 रुपये प्रति किग्रा पर थमी। पिछले कारोबारी सत्र का बंद भाव 65,416 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये के मूल्य में सुधार के बावजूद कल रात वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार को दर्शाता, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 116 रुपये की तेजी रही।ÓÓ सुबह के आरंभिक कारोबार में रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 72.34 रुपये प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों के ही भाव क्रमश: 1,738 डॉलर प्रति औंस और 25.53 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बने रहे। उन्होंने कहा कि किसी बाजार उत्प्रेरक ताजा खबर के बगैर सोने कारोबार की मात्रा कम रही। 


Share

Leave a Reply