BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा

BIG BREAKING : कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा रद्द, 14 मई से शुरू होनी थी यात्रा
Share

नई दिल्ली, देश में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए आगामी चारधाम यात्रा को रद्द कर दिया गया है. यह यात्रा 14 मई से शुरू होने वाली थी. यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज इस बात की जानकारी दी. यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना करे मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए यात्रा को स्थगित किया जाता है. केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं. पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है.


'कोरोना काल में नहीं है संभव'

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में यात्रा संभव नहीं है. आपको बता दें कि 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी. पिछले साल भी उत्‍तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद राज्य सरकार ने पहली जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा शुरू की थी. जुलाई के अंतिम हफ्ते में राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर आने की अनुमति दी थी.


उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं. इस यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं. यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं. 


Share

Leave a Reply