नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

1250 करोड़ के महाघोटाले में 40 लोगों पर आरोप तय, ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही मामले की जांच

 1250 करोड़ के महाघोटाले में 40 लोगों पर आरोप तय, ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही मामले की जांच
Share

रीवा। जल संसाधन के चर्चित बाणसागर घोटाले में विशेष न्यायालय ने 40 आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर सुनवाई शुरू की कर दी है। मामले की जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है। आठ साल पहले उसने कोर्ट में चालान पेश किया था। आरोपियों की संख्या अधिक होनेसे पूरक चालान पेश पेश किया गया था। इसमें 1250 करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका है। आरोपियों में जलसंसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर बीके त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों और सामग्री सप्लाई करने वाली फर्में शामिल हैं। इन्होंने मिलकर घोटाला किया था। अब कई सेवानिवृत्त हो चुके है। इसके खिलाफ 2012 में ईओडब्ल्यू ने चालान पेश किया था। घोटाले की जांच ईओब्डल्यू 17 वर्षों से कर रही है। 2004 में शिकायत हुई थी। लंबी जांच के बाद 22 सितम्बर 2008 को धारा 420, 467, 468, 471, 406, 409, 120वीं सहित भ्रष्टाचार निराकरण अधिनियम में केस दर्ज हुए। बाद में जांच कभी भोपाल, कभी जबलपुर तो कभी रीवा ईओडब्ल्यू को सौंपी गई। 

Share

Leave a Reply