BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिजली की तार की चपेट में आया रथ जुलूस, 2 बच्चों समेत 11 की मौत

बिजली की तार की चपेट में आया रथ जुलूस, 2 बच्चों समेत 11 की मौत
Share

तंजावुर : तमिलनाडु के तंजावुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक मंदिर में आज सुबह रथ जुलूस के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग जिस मंदिर की पालकी पर खड़े थे, वह कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई।

तंजावुर पुलिस के मुताबिक, घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। मंदिर से रथयात्रा निकलने के बाद जब इसके मुडऩे की बारी आई तो ऊपर बिछे तारों के जाल की वजह से रथ को आगे नहीं ले जाया जा सका। हालांकि, जैसे ही रथ को पीछे किया गया, उसका संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया और और करंट पूरे रथ पर फैल गया। घटना में कुछ बच्चों की भी जान जाने की बात सामने आई है।

बताया गया है कि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तंजावुर के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें रथ को पूरी तरह से जलते देखा जा सकता है।

 


Share

Leave a Reply