BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दूल्हे के साथ धोखा धड़ी: लड़के ने शादी से पहले देखी 20 साल की लड़की और फेरे लेने आ गई दो बच्चों की माँ...

 दूल्हे के साथ धोखा धड़ी: लड़के ने शादी से पहले देखी 20 साल की लड़की और फेरे लेने आ गई दो बच्चों की माँ...
Share

यूपी के इटावा जिले में शादी के दौरान हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की शादी तय कराई गई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तब लड़की वालों ने लड़के को 20 की लड़की को दिखाया था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को देखने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी। दोनों ओर से शादी की रस्में शुरू हो गईं। शादी मंदिर में होने थी। शादी के दिन दूल्हा परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ मंदिर पहुंचा। सात फेरों से पहले जैसे ही दुल्हन आई तो दूल्हे के होश उड़ गए। शादी से पहले लड़के ने जिस लड़की को देखा था वह नहीं थी उसकी जगह दो बच्चों की मां थी। दूल्हे ने यह देखकर तुरंत शादी से इनकार कर दिया और सीधे थाने पहुंच गया।  

मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अविवाहित है, पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और शादी कराने की बात कही। इस पर वह तैयार हो गया और 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर पर 20 साल की लड़की दिखाई गई। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़की देखकर वह शादी को तैयार हो गया।

लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी में खर्च के नाम पर 35 हजार रुपये भी ले लिए। शुक्रवार को काली माता मंदिर विजयपुरा में शादी होना तय था। शादी के लिए दूल्हा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया और लड़की पक्ष भी आ गया। लेकिन रश्मे शुरू होने के पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। शादी से पहले 20 साल की लड़की दिखाई गई थी लेकिन शादी के दिन मंदर में जिसे लाया गया वह 20 साल की लड़क नहीं बल्कि 50 साल की महिला थी।

50 साल की महिला से शादी कराने की खबर से दूल्हा भौचक रह गया। उसने खुद के साथ धोखाधड़ी होते देख शादी करने से इनकार कर दिया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को दिये गये 35 हजार रुपये मांगे तो वे गालीगलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply