नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Chetan Sharma Resigned: स्टिंग ऑपरेशन बाद चेतन शर्मा ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

Chetan Sharma Resigned: स्टिंग ऑपरेशन बाद चेतन शर्मा ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा
Share

 मुंबई : Chetan Sharma Resigned : BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा। यह उनका चीफ सेलेक्टर के तौर पर दूसरा कार्यकाल था। वे हाल ही में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे। चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था। उन्होंने कई विवादित बातें भी कही थीं। इसके बाद से उनके पद पर संकट बना हुआ था।

चेतन शर्मा (Chetan Sharma) का हाल ही में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें चेतन ने टीम इंडिया एक पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बड़ा राज खोला था। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष से जुड़ा खुलासा किया था। चेतन ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वे कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं। चेतन के स्टिंग के बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन लेना चाह रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह रही कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी चेतन का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पद से हटाए गए थे। लेकिन उन्हें हाल ही में दोबारा चीफ सेलेक्टर बनाया गया था।

स्टिंग ऑपरेशन में क्या-क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को सामने आए चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन ने बवाल मचा दिया था। इसमें वह ऐसी-ऐसी बातें कहे गए जिसके कारण अब उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़े आरोप लगा दिए थे। इसमें शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद टीम में बने रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। वह यहां तक यह भी कहे गए थे कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बुमराह उस वक्त खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।

चेतन शर्मा ने पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कई बातें बताईं थीं। उन्होंने कहा था कि, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच ईगो यानी कि अहंकार की लड़ाई थी। पीटीआई ने इस बारे में जब चेतन शर्मा से संपर्क किया तो वो बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था विराट ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले अपनी टी20 कप्तानी छोड़ने पर जो बयान दिया था वो भी गलत था। जबकि बीसीसीआई की तरफ से उनसे टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद फैसले पर सोचने के लिए कहा गया था।


Share

Leave a Reply