बड़ी खबर: छग राज्य ओपन स्कूल ने स्थगित की 10वीं और 12वीं की परीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। छग राज्य ओपन स्कूल रायपुर के सचिव प्रो. वीके गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की वृद्धि के चलते अधिकांश स्थानों पर लाकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इसलिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है।







.jpeg)












