BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आईएएस 2018 बैच का कैडर आबंटन में छत्तीसगढ़ की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर.....

आईएएस 2018 बैच का कैडर आबंटन में छत्तीसगढ़ की बेटी नम्रता को मिला होम कैडर.....
Share

रायपुर। भारत सरकार के डीओपीटी ने आज आईएएस के 2018 बैच का राज्यवार कैडर आबंटन कर दिया। इसमें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की नम्रता जैन को होम कैडर मिला है। वहीं, बिलासपुर के वर्नित नेगी को कर्नाटक कैडर आबंटित किया गया है। नम्रता को दो साल पहले यूपीएससी में आईपीएस मिला था। लेकिन, नम्रता ने फिर से यूपीएससी की तैयारी की और उन्होंने आईएएस क्लियर कर लिया। बल्कि रैंक भी देश में बारहवां मिला है। वर्नित का रैंक भी 13वां है। दोनों जनरल केटेगरी से हैं।

छत्तीसगढ़ को वैसे इस बैच में चार आईएएस मिले हैं। इनमें नम्रजा जैन छत्तीसगढ़ की अलावा जीतेंद्र यादव हरियाणा, नीलम ललीतादित्या तेलांगना और विश्वदीप यूपी से हैं। जीतेंद्र को 403 रैंक मिला है। वहीं विश्वदीप को 360 और नीलम को 470 रैंक मिला है। जितेंद्र और विश्वदीप ओबीसी वर्ग से हैं। वहीं, नीलम एससी वर्ग से।


Share

Leave a Reply