BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ की बेटी सुरभि तिवारी ने जीता मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड, जाने पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ की बेटी सुरभि तिवारी ने जीता मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड, जाने पूरी खबर...
Share

रायपुर। ब्राम्हणपारा रायपुर की बेटी सुरभि तिवारी ने 29 नवम्बर से 6 दिसम्बर के मध्य थाईलैण्ड में आयोजित मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। मिसेस इंडिया 2019 का अवार्ड जीतने के दौरान हुए रोमांचक अनुभवों को प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में साझा करते हुए सुरभि ने बताया कि वे जेपी हॉस्पिटल नोएडा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्य करती है। उनकी मां फैशनिस्टा और कार्पोरेट लीड सेक्टर में काम करती रही है। जिसका लाभ उन्हें उक्त प्रतियोगिता में मिला।

पत्रकारवार्ता में उनके पति अभिषेक तिवारी ने बताया कि वे वॉयला के राष्ट्रीय ब्रांड डायरेक्टर और फैशन लाईफ इस्टाईल कोच हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुरभि ने बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण भाव से शिक्षा दीक्षा के साथ ही जिस सेक्टर में काम कर रहे हैं। उसमें लगे रहे सफलता हर हॉल में मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमबीए स्कॉलर होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल मैनेजमेट के जरिये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अवसर मिला है। जिसका वे भरपूर उपयोग कर रहे हैं। 

 

Share

Leave a Reply