BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड, जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड, जाने क्या है पूरा मामला
Share

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भयानक वारदात हुआ है .यहाँ प्रेमनगर के एक कॉलेज में शनिवार सुबह 25 वर्षीय युवक ने 20 वर्षीय छात्रा को कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा गिर गई। इसके बाद युवक ने खुद भी कनपटी पर कट्टा रखकर फायर कर दिया। कनपटी में गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा और मृत युवक प्रेमनगर के एक ही मोहल्ले केदारपुर के निवासी हैं। मामला एकतरफा प्रेम का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे प्रेमनगर के केदारपुर मोहल्ले की छात्रा अनामिका साहू कॉलेज पहुंची थी। वह बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। कालेज नहीं खुला था, इसलिए वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज परिसर में बैठी थी। मौके पर मोहल्ले का ही युवक संजय भगत पहुंचा। उसने अनामिका साहू की सहेलियां से कहा कि वे चली जाएं। वह अनामिका से बात करना चाहता है।

अनामिका की कुछ सहेलियां मौके से चली गईं, लेकिन तीन सहेलियां उसके साथ ही थीं। संजय भगत ने अपने पास रखा कट्टा बाहर निकाल लिया तो अनामिका की तीन सहेलियां भी भाग गईं। संजय ने बिना कोई बात किए ही अनामिका पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनामिका गिर गई। इसके बाद संजय भगत ने कट्टा अपनी कनपटी पर लगा लिया और फायर कर दिया। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल प्रेमनगर थाने से पुलिसकर्मी एवं अनामिका के परिजन मौके पहुंचे। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करा पीएम के लिए भेज दिया है। इधर इस घटना से कॉलेज में दहशत भी है।

प्रारंभिक तौर पर मामला एकतरफा प्रेम का बताया गया है। अनामिका साहू एवं मृतक संजय भगत एक ही मोहल्ले के थे। अनामिका को संजय पसंद करता था। वह उसका कई बार पीछा करते कॉलेज तक भी पहुंच जाता था। संजय ने अनामिका से प्रेम का इजहार भी किया था, जिस पर अनामिका ने इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध संजय ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। घटना से प्रेमनगर कॉलेज में छात्र-छात्राएं सहमें हुए हैं। 


Share

Leave a Reply