BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ - छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG VYAPAM) की ओर से छात्रावास अधीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 300 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 31 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार एक से तीन अप्रैल तक आनलाइन माध्यम से ही होगा। व्यापमं की तरफ से भर्ती परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

छात्रावास अधीक्षक पदों में भर्ती के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में विज्ञापन जारी हुआ था। व्यापमं की ओर से अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता रहेगी। इसके बाद व्यापमं इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बीएड समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं लेगा।

जानिए क्‍या छात्रावास अधीक्षक के लिए योग्‍यता

इस वजह से भर्ती परीक्षा में देरी होगी। संभवत. छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। छात्रावास अधीक्षक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है। इसलिए माना जा रहा है कि 300 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा आवेदन मिलेंगे।

आनालाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा में पूछेंगे 100 प्रश्न छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी इसके तहत भाग-अ में कंप्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।


Share

Leave a Reply