10 वी और 12 वी के छात्रो के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए निर्देश, जानिये क्या है निर्देश...
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी और 12वी के छात्रो के लिए जारी किए निर्देश है। मंडल के निर्देश के बाद अब संयुक्त कार्यालय बिलासपुर ने सभी प्राचार्यो को दिशा – निर्देश जारी कर दिए है।
हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल परीक्षा के लिए चेकलिस्ट व परीक्षा फॉर्म 23 नवंबर से वितरित होगा। मंडल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा फार्म एवं चेक लिस्ट का सही तरह से मिलान कर कक्षा 10वीं के परीक्षा फार्म के साथ 8वीं, 9वीं एवं 10वीं फेल तथा 12वीं के परीक्षा फार्म के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं फेल हो तो मार्कशीट की सत्यापित सर्टिफिकेट को 15 दिसंबर तक जमा कराये जा सकेंगे।
लेट फीस के साथ 27 दिसंबर तक होंगे जमा
सम्बंधित छात्र बिलासपुर के लिए संभागीय कार्यालय बिलासपुर, जांजगीर के लिए शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखराभाटा, जांगरी, कोरबा के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा, मुंगेली के लिए शासकीय बीआर साव उच्चतर माध्यमिक स्कूल मुंगेली, रायगढ़ से फॉर्म व चेक लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे।







.jpeg)












