BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ ब्रे़किंग: 6 वीं, 7 वीं, 9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं स्कूलों में 2 सितंबर से होगी प्रारंभ, शासन ने जारी किये आदेश

 छत्तीसगढ़ ब्रे़किंग: 6 वीं, 7 वीं, 9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं स्कूलों में 2 सितंबर से होगी प्रारंभ, शासन ने जारी किये आदेश
Share

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी का असर कम होते ही राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रलालय की अवर सचिव सरोज उइके ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 6 वीं, 7 वीं,9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं स्कूलों में 2 सितम्बर से प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया है। जारी आदेश में संबंधित शासकीय विद्यालयों में उक्त कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति की अनुंशसा अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए वहीं शहरी क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों में संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कू ल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त की जाए। उक्त अनुशंसा प्राप्त होने के उपरांत ही दो सितम्बर से स्कूलों में विधिवत कक्षा प्रारंभ की जाय।
 
आगे जारी आदेश में कक्षाएं उन्हीं जिलों में प्रारंभ की जाए जिनमें कोरोना की पॉजिटीविटी पिछले  7 दिनोंं में एक प्रतिशत से कम हो, विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक दिवस के अंतराल में बुलाया जाय अर्थात दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के केवल आधी संख्या को ही पढ़ाई हेतु स्कूल बुलाया जाय। ऑफलाईन कक्षाओं के दौरान किसी विद्यार्थी को यदि सर्दी खंासी बुखार आदि हो तो किसी भी दशा में कक्षा में प्रवेश न दिया जाय। ऑनलाईन कक्षाएं यथावत् संचालित होते रहेंगी। कक्षा में किसी भी विद्यार्थी की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। जारी आदेश में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना गाईडलाईन का पालन संबंधित स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जिम्मेदारी भी स्कूल प्रबंधन की होगी। शिक्षण संस्थाओं की कक्षाओं में साफ सफाई एवं कक्ष को सेनेटाईज करना अनिवार्य है। 

Share

Leave a Reply