BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ न गढ़ रहा है, न बढ़ रहा है, बस उजड़ रहा- रमन सिंह

 छत्तीसगढ़ न गढ़ रहा है, न बढ़ रहा है, बस उजड़ रहा- रमन सिंह
Share

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा का लेकर ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में राज्य न गढ़ रहा है, न बढ़ रहा है, बस उजड़ रहा है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकड़ों में स्कूली शिक्षा में प्रदेश को सातवां ग्रेड मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने कहा कि अब तक का यह सबसे घटिया प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में शिक्षा की स्थिति बिगड़ रही है।  

डा. सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा पूरे देश को फ्री में वैक्सीन देने का फैसला का स्वागत करते हुए इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। डा. सिंह ने कहा कि अब केंद्र सरकार देशवासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवाएगी। 80 करोड़ से अधिक गरीबों को दीपावली तक सरकार हर महीने मुफ्त राशन देगी। संकट के समय में यह फैसले देशवासियों को राहत देंगे।

डा. सिंह ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर ट्वीट कर कहा कि  मुझे सूचना मिली है कि शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 8 जून को आंदोलन करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार असहमति और अभिव्यक्ति की आवाजको दबाकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे ही है जो बेहद शर्मनाक है।

Share

Leave a Reply