छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, राज्य स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से, जानिए पूरी खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य 20वां स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्य के हर जिलों में मनाया जाता।
राजधानी रायपुर में राज्य स्थापना दिवस प्रतिवर्ष राज्योत्सव के रुप में मनाया जाता है जहां छत्तीसगढी संस्कृति की छटा बिखरी रहती है।वहीं रायपुर में एक ऐसा वार्ड हैं जहां युवाओं ने एकत्रित होकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया साथ ही आतिशबाजी कर वार्ड और राहगीरों को मिठाईयां भी खिलाई बता दें कि पं सुंदरलाल शर्मा वार्ड 42 के भाजपा से पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे शशांक रजक ने युवाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जिससे पूरा सुंदर नगर वार्ड छत्तीसगढ़ महतारी के जय कारों से गुंजायमान हो उठा।
शशांक रजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ हमारी पहचान है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समस्त वार्ड वासियों, युवाओं के साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ राज्य के स्थापना दिवस को मनाया गया , साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ने के लिए युवाओं ने जन जन को जानकारी देकर मिठाई बांटी।







.jpeg)












