छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन कल
छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन अभ्युदय संगठन समर्पण सृजन का आयोजन साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्री जी महाराज के सानिध्य में आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में 3 नवंबर को आयोजित हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से श्रमण संघ की महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी श्रमण संघ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्री श्री माल एवं मंत्री सपना संचेती ने बताया प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होने वाले एकदिवसीय महिला अधिवेशन अभ्युदय नवकार महामंत्र की स्तुति एवं साध्वी श्री प्रियदर्शनी श्री जी के मंगल पाठ के साथ अधिवेशन प्रारंभ होगा इस अधिवेशन में अतिथि वक्ता के रूप में श्रीमती रितु जी जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रायपुर एवं जैन कॉन्फ्रेंस महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बसंती जी संचेती विशेष रुप से इस अधिवेशन का हिस्सा बनने जा रही है आओ पारस्परिक सौहार्द बढ़ाएं श्रमण संघ और हम एवं श्रमण संघ के प्रति हमारा दायित्व जैसे विषय पर इस अधिवेशन में मुख्य विषय बिंदु होंगे
साध्वी श्री रत्न ज्योति एवं साध्वी डॉ विचक्षण श्री का प्रेरक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से आए श्रमण संघ के महिला प्रतिनिधियों को प्राप्त होगा श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को हिस्सा लेने का अनुरोध किया है इस अधिवेशन में हिस्सा लेने महिलाएं दुर्ग रायपुर भिलाई धमतरी कवर्धा राजनांदगांव साजा डौंडीलोहारा बीजा गुंडरदेही बालाघाट सहित कई विभिन्न क्षेत्रों से इस अधिवेशन में श्रमण संघ की महिलाएं हिस्सा लेगी







.jpeg)












