BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्‍तीसगढ़ माशिमं की परीक्षाएं 1 मार्च से...माशिमं का हेल्प लाइन नंबर जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद

छत्‍तीसगढ़ माशिमं की परीक्षाएं 1 मार्च से...माशिमं का हेल्प लाइन नंबर जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद
Share

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है।

शिक्षा मंडल के हेल्‍पलाइन नंबर पर छात्र परीक्षा से संबंधित समस्‍याओं और अपने सवालों के जवाब प्राप्‍त कर सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ में 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि मंडल के हेल्‍पलाइन नंबर पर परीक्षा संबंधी टिप्‍स अभिभावक और शिक्षक भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के दौरान होने वाले स्‍ट्रेस को कम करने के लिए भी टिप्‍स मिलेंगे।

टिप्‍स में परीक्षा के प्रश्‍नों को कैसे लिखना, समझना और टाइम मैनेजमेंट समेत अन्‍य जानकारी दी जाएगी।

   इन नंबरों पर होगा समाधान

छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल  ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

छात्र, शिक्षक और अभिभावक 18002334363 नंबर पर कॉल कर अपनी परीक्षा संबंधी समस्‍याओं का समाधान कर सकते हैं।

इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर समस्‍याओं का  समाधान कर सकते हैं।

   ये है बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

बता दें कि 10वीं, 12वीं के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड का टाइम टेबल 2024 पहले ही जारी हो चुका है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले जारी किए टाइम टेबल के अनुसार 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक होंगी।


Share

Leave a Reply