BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छ.ग. के इस जिले में निकली संविदा शिक्षकों की भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

छ.ग. के इस जिले में निकली संविदा शिक्षकों की भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
Share

रायगढ़, जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल शास.उ.मा.वि.रायगढ़ सोसायटी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति/संविदा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से 26 जून 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर डाक के माध्यम से अथवा सीधे जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में जमा कर सकते है।
संविदा नियुक्ति हेतु आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2020 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2020 की स्थिति में की जाएगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदकों के द्वारा संपूर्ण अध्ययन किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अथवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
 


Share

Leave a Reply